सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी पुत्री को गांव का ही मनीष पुत्र सूरजपाल 28 सितम्बर की दोपहर 1 बजे करीब अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।












