
पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार, सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सजे जागरूक कल्पवृक्षय बेटी बचाओ, बाल विवाह और साइबर अपराध जैसे गंभीर विषयों पर दी सीख
विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के कुशल निर्देशन में भव्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों पर सीधा प्रहार किया। शनिवार को छात्राओं ने कैनवास पर रंग और कूची के सहारे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न तथा वर्तमान समय की बड़ी चुनौती साइबर अपराध जैसी ज्वलंत सामाजिक













































