आगरा अलीगढ राजमार्गं स्थित केएल जैन इंटर कॉलेज में हुई खेल प्रतियोगिता का अयोजन कियागया। जिसमें श्री रमेश चंद्र कुशवाह इंटर कॉलेज के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र विश्वजीत दिसवार ने 3000 मीटर, 1600 मीटर और 800 मीटर की दौड़ में पहला स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसके अलावा, छात्र पुरुषोत्तम चैधरी ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। वहीं, छात्र समीर ने 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान और छात्र निखिल ने 3000 मीटर, 1500 मीटर व 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस सफलता पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने खुशी जताई। उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के अध्यापक हेमंत सिंह को भी धन्यवाद दिया।












