गांव नदौना निवासी एक ग्रामीण द्वारा एक दुष्कर्म मामले की पैरवी करना भरी पड़ गया। विरोधियों ने ग्रामीण के साथ मारपीट कर दीं जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली में पुलिस से की है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नदौना निवासी संतोष कुमार पुत्र ताराचंद ने कोतवाली में शिकायत करते हुए कहा है कि दिनांक 23 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे यह घटना हुई। संतोष कुमार के अनुसार वह गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी के साथ सवा साल पहले हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस की पैरवी कर रहा था। इसी बात से रंजिश मानकर गांव के ही नामजद ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार को इस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब सबूतों के आधार पर जांच कर कानूनी कदम उठा रहे हैं।












