सिकंदराराऊ। अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के निकट 22 नवंबर को हुए सड़क हादसे में मृतका के पति ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।बबलू पुत्र पीर मोहम्मद निवासी नगला कस्साब थाना बरला जिला अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 नवंबर की दोपहर उनकी पत्नी शबीना पुत्र फहद 12 वर्षीय, बहने छोटी , मोटी उर्फ शबाना , भांजी कमरजहां ,सानिया, इसराना पुत्री जूबी सिकंदर राव की मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम में शादी समारोह में शामिल होने को एक ऑटो में सवार होकर अलीगढ़ से आ रहे थे ।
जैसे ही ऑटो अलीगढ़ रोड से गांव बिलार के पास दोपहर 1:10 बजे करीब पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक प्राइवेट बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर बहनें छोटी , मोटी उर्फ शबाना ,पुत्र फ़ाहद की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी शबीना की उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार अभी मेडिकल कॉलेज में जारी है । जो जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बस चालक की तलाश में जुट गई है।










