
एसबीएस यूनियन स्कूल में हाथरस सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में विशाल खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह, सेंट फ्रांसिस प्रधानाचार्य फादर प्रकाश डिसूजा प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शमा एवं डिप्टी सिटी कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई हाथरस, पारुल सारस्वत प्रधानाचार्य, सिमैक्स इंटरनेशनल स्कूल, एसआरबी हाथरस प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र शर्मा,एसबीएस यूनियन प्रधानाचार्य, दुर्गेश पचैरी, तथा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक महिपाल सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया।
शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दमखम दिखाया। इनमें एसबीएस यूनियन स्कूल, सिमैक्स इंटरनेशनल स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, बीएलएस, राजेंद्र लोहिया, एसआरबी, आरपीएम, कैंब्रिज इंटरनेशनल, डीएलपी, एमएलडीबी, शाइमा मंसूर, ब्राइट कैरियर, लॉर्ड कृष्णा, एसएसडी, एसआरवी कोटा, बीएस पब्लिक स्कूल, सेंट विवेकानंद स्कूल सादाबाद, श्री बलवंत सिंह सलेमपुर और राज कमल सिकंदराराऊ की टीमें प्रमुख रहीं। फादर प्रकाश डिसूजा ने खिलाड़ियों को खेल भावना से आगे बढ़ने और निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी। डॉ. विकास सिंह ने कहा कि खेल छात्रों के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। अलीगढ़ से आए मैच रेफरी रामराज सिंह व मोहन कुमार ने निष्पक्ष और सटीक निर्णयों से सराहना बटोरी। अंत में प्रधानाचार्य दुर्गेश पचैरी ने अतिथियों का आभार जताते हुए खेलों से अनुशासन, समर्पण और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।











