स्काउट-गाइड रैली में छौंक के बच्चों का जलवा, दोनों वर्गों में पहला स्थान

गांव छौंक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्काउट दल और बिजली घर गाइड कंपनी ने जनपदीय स्काउट-गाइड रैली में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर बच्चों ने जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया।
शुक्रवार को डीआरबी इंटर कॉलेज में चली तीन दिवसीय रैली का समापन उत्साह के साथ हुआ। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने मीनार निर्माण और झांकी में भी पहला स्थान पाया। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में प्रतिभागियों ने अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। समापन समारोह में डीएफओ राकेश चंद्र यादव और डीआईओएस नीरजा गोयल ने विजेताओं को सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि स्काउट-गाइड से बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भाव बढ़ता है। स्काउट दल का मार्गदर्शन जिला स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह और गाइड कंपनी का निर्देशन जिला गाइड कैप्टन डॉ. सतना सिंह ने किया। स्काउट टीम में भुवनेश प्रताप सिंह, हर्षित, मयंक, लवकुश, वंश, मुकेश, हिमांशु, प्रशांत, विमल व मोहित शामिल रहे। गाइड वर्ग से आयुषी, सेजल गौतम, रिजवाना, सोनम, नेहा, दीप्ति, दिव्या, सुहानी व रश्मि ने दम दिखाया। इस उपलब्धि से गांव छौंक और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment