तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में गुरुवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए । दोनों में जमकर फायरिंग, लाठी डंडे ,फावड़े चले एवं पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया । किंतु आरोपी पुलिस के सामने ही झगड़ते रहे। एसआई ने कोतवाली में दोनों पक्षों के 24 नामजद एवं 16 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसआई लखमी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 26 नवम्बर को अपने हमराहो के साथ गश्त में मामूर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव जिमिसपुर में दो पक्षों में विवाद हो रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस गांव में पहुंच गई। जहां दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे ,सरिया, फावड़े एवं चल रहे थे और एक दूसरे पर पथराव भी कर रहे थे। इसके साथ ही एक दूसरे पर अवैध हथियारों से फायरिंग भी कर रहे थे।
जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का भरकस प्रयास किया । किंतु दोनों पक्ष आपस में झगड़ते ही रहे। घटना में कई लोग घायल भी हो गए। रिपोर्ट में एक पक्ष से कमलेश, मान सिंह पुत्रगण ,नेत्रपाल,विवेक ,सचिन ,जीतू पुत्रगण कमलेश,आशीष , अनिल पुत्रगण मान सिंह, दिनेश, मोहित पुत्रगण रामसेवक ,सोनू ,मोनू पुत्रगण सुखवीर,अवनीश पुत्र महीपाल कालू पुत्र सुभाष, लक्ष्मी पत्नी बच्चू सिंह एवं 8-10 अज्ञात, दूसरे पक्ष से रमेश विशेष पुत्रगण कप्तान सिंह, अमन,रमन,अभिषेक पुत्रगण महेश चंद्र, योगेश पुत्र विशेष, बबीना पुत्री रमेश, अजय देवी पत्नी रमेश,मोहिनी, रोशनी पुत्री विशेष व 8 -10 अज्ञात को नामजद किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपी गुरुवार विवेक पुत्र कमलेश,अभिषेक पुत्र रमेश चंद्र,कमलेश पुत्र नेत्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस अन्य नामजदआरोपियों की तलाश में जुट गई है।











