के.एल.जैन इंटर कॉलेज के मैदान में बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का अयोजन कराया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शशीबाला ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर कर किया।
गुरूवार को आयोजित प्रतियोगिताओं और खेल स्पर्धाओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसका संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुरेशचंद्र भारती ने अपने साथियों के साथ किया। सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजकुमार प्रथम, अंकित द्वितीय और कान्हा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोनम ने पहले स्थान पर बाजी मारी तो पायल दूसरा और और प्रियांशी तीसरे स्थान प्राप्त किया। वहीं दो सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अन्नू प्रथम तथा प्रेम शंकर द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोनम प्रथम, खुशी द्वितीय और और मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अंकित प्रथम तथा कुनाल द्वितीय और शिवम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अलफिजा ने पहला खिताब जीत तो, नव्या दूसरा और अज तीसरा स्थान प्राप्त किया। छह सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अर्जुन ने पहले स्थान पर बाजी मारी वहीं राजकुमार दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनीता प्रथम रही और कुमकुम दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में बालक वर्ग के अर्जुन ने पहला स्थान हासिल किया तो सूरज दूसरा और शिवम तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में नव्या प्रथम जहान्वी दूसरे और सोनम तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक के बालक वर्ग में प्रतीक प्रथम, अंकित द्वितीय और विवेक भारती तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में डॉली बघेल पहले, नंदनी दूसरे और किरन तीसरे स्थान पर रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी शशीबाला ने विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकायें और बच्चे मौजूद रहे।












