गांव विघेपुर में युवा संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेन्द्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं सभा में श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया। मटकी फूटते ही कार्यक्रम स्थल जयकारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। इसके बाद आयोजित युवा संवाद में प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए शिक्षा, संस्कार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। युवा संवाद के दौरान युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव भी रखे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा सहित सभी अतिथियों, ग्रामीणों और युवाओं का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। इस मौके पर नीरज सिंह, विवेक उपाध्याय, सुखपाल सिंह,वीरेंद्र सिंह,हितेश शर्मा, प्रेमपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह,अमित उपाध्याय, चितरंजन वशिष्ठ, दुर्गेश पचैरी, रूपेंद्र शर्मा दर्शन सिंह, बनी सिंह प्रधान, धर्मवीर सिंह, जय जय पाठक अमित उपाध्याय. सचिन रावत, गुल्लु सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे.









