श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री वाष्र्णेय महासभा ने नगर में भव्य एवं संगीतमयी प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में भक्ति गीतों और संगीतमयी प्रस्तुतियों से वातावरण कृष्णमय हो गया।
शुक्रवार को निकाली गई प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः ईश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद श्री राधा-कृष्ण एवं श्री अक्रूर जी महाराज की आरती महेश कुमार वार्ष्णेय, निर्देश चंद्र वार्ष्णेय, हरी शंकर वार्ष्णेय एवं वकील वार्ष्णेय नीरज वार्ष्णेय ने उतारी। इसके पश्चात प्रभात फेरी बजरिया से प्रारंभ होकर अयोध्या चैक, ठंडी सड़क, कन्या इंटर कॉलेज मार्ग, मोहल्ला विष्णुपुरी, आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग, बस स्टैंड, हनुमान मंदिर, कमला बाजार, पथवारी, चावड़ मोहल्ला होते हुए बारहसैनी मोहल्ला स्थित बजरिया पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। प्रभात फेरी का नगर में जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में सजे नन्हे कलाकारों पर भी लोगों ने पुष्प बरसाकर उनका उत्साहवर्धन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रभात फेरी में शामिल महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। देर शाम हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विधि-विधान के साथ हवन की पूर्णाहुति हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन में आचार्य पूर्ण चंद्र वार्ष्णेय, मोहन लाल वार्ष्णेय सर्राफ, हरिशंकर वार्ष्णेय नेताजी, विनोद निडर, गोपाल वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय चेयरमैन, निर्देश वार्ष्णेय, आदेश वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय अध्यक्ष, वकील वार्ष्णेय सचिव, अभिषेक वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, कृष्ण कांत वार्ष्णेय, संतोष डब्बू, ममतेश वार्ष्णेय, भगवान वार्ष्णेय, पुष्कर वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, नरेश वार्ष्णेय, मनीषा वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, राजू टीवी, सोमकार्तिक वार्ष्णेय, अंतेश वार्ष्णेय, चरित्र वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। ——————









