आर्य समाज, सासनी में वैदिक रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

आर्य समाज, के तत्वावधान में कस्बा के दयानंद बाल मंदिर विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व वैदिक परंपरा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्रीय विधि से आयोजित भव्य हवन-यज्ञ और अग्निहोत्र से हुई।
शुक्रवार को आयोजित हवन-यज्ञ का संपादन आर्य समाज सासनी के मंत्री वेद प्रकाश भार्गव ने कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने वैदिक ऋचाओं के उच्चारण के साथ विश्व कल्याण एवं पर्यावरण शुद्धि के लिए आहुतियां प्रदान कीं। इसके उपरांत आयोजित सत्संग में मुख्य वक्ता एवं श्री दयानंद शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ. अमित भार्गव ने श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे धर्म, नीति, कर्मयोग और समाज सुधार के प्रतीक थे। आर्य समाज के प्रधान नरेश चंद्र वार्ष्णेय ने अध्यक्षता करते हुए यज्ञ से पर्यावरण शुद्धि और समाज में तार्किक व श्रेष्ठ संस्कारों के बीजारोपण का संदेश दिया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्याभूषण गर्ग, जगदीश प्रसाद शर्मा, श्याम वाष्र्णेय, निर्मल कुमार वाष्र्णेय, योगेश त्रिवेदी, योगेश वाष्र्णेय, बनवारी लाल वर्मा, अमन भार्गव, प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा, ऊषा गुप्ता, साक्षी वर्मा, पूनम कुमारी, संध्या दयाल, काशी और रिया गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment