प्रदेश सचिव रवि चौहान भटटा वालों के कैंप कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत व अभिनंदन
हाथरस। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना अहम दखल रखने वाले वरिष्ठ कद्दावर नेता एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी गई है और पार्टी के नेता प्रदेश के जिलों में जाकर संगठन को मजबूत कर विस्तार करने में जुट गए हैं।

इसी क्रम में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह ने हाथरस भ्रमण के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश सचिव एवं प्रमुख समाजसेवी ठाकुर रवि चौहान भटटा वालों के कैंप कार्यालय आगरा अलीगढ़ बाईपास लहरा रोड पर पहुंचे, जहां पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लादकर व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, आगामी रणनीतियों तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को आमजनों तक पहुंचाने का आह्वान किया।। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में पार्टी का विस्तार किया जा रहा है और पार्टी संगठन आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और पूरे दमखम के साथ अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगा।
इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी रवि चौहान भट्ठा वाले, जिलाध्यक्ष खेमेन्द्र सिंह जादौन, वरिष्ठ नेता अतुल जादौन सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान लखनऊ से आये युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह का प्रदेश सचिव एवं प्रमुख समाजसेवी समाजसेवी रवि चौहान भटटा वालों द्वारा पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।









