
हाथरस- 24 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी शहर कमेटी के अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय ने कहा है कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान वर्तमान समय में गति पकड़ चुका है और देखने में आया है कि मतदाता जागरुक होकर अपने मतदेय स्थल पर जा रहा है और अपना मत अधिकार वहां पर देख रहा है।। उन्होंने शहर के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वर्तमान समय में जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हो गए हैं, वह प्रशासन द्वारा निर्धारित समय सीमा पर अपना फार्म में जो भी कमी रह गई हो उनको पूर्ण करते हुए एसआईआर कार्य को पूर्ण करें। जिन मतदाताओं के पास 2003 की मतदाता सूची में अपने माता-पिता के वोटो का सबूत नहीं है और जिनका जन्म सन 1987 से पहले का है, वह अपने जन्म का प्रमाण देकर अपना कार्य पूर्ण कर सकते हैं और जिनका जन्म 1987 से 2004 के बीच में हुआ है, वह भी अपने जन्म का प्रमाण अथवा अपने माता-पिता का जन्म का प्रमाण साथ में देकर एसआईआर कार्य को पूर्ण कर सकते हैं।
कल 25 जनवरी को मतदाता दिवस भी है और कल सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा 6, 7, 8 नंबर फार्म द्वारा वोट बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। सभी जागरूक मतदाताओं से अनुरोध है कि अपने सभी निजी कार्यों को छोड़कर राष्ट्रीय हित में वोट बढ़वाने का कार्य करें। यदि आपने अपना वोट नहीं बनवाया तो आपका मतदाता पहचान पत्र नहीं बनेगा, जो कि सभी सरकारी योजनाओं में आवश्यक होगा।भारतीय जनता पार्टी के सभी नगर के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बाद इस कार्य में पूरे मनयोग के साथ इसमें सहभागिता करें।जिन बूथ अध्यक्ष, बीएलए 2 ,शक्ति केंद्र संयोजक की बूथ पर सर्वाधिक 6 नंबर फार्म से वोट बढ़वाए जाएंगे,उन कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पार्टी के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।









