निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं वृद्धजन समारोह सम्मान समारोह कल

क्षत्रिय बंधु सेवा समिति के बैनरतले एसबीएम चिल्ड्रन एकेडमी मितनपुर में

हाथरस-24 जनवरी। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कस्बा लाडपुर के निकट स्थित गांव मितनपुर में एस.बी.एम चिल्ड्रन एकेडमी पर क्षत्रिय बंधु सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं वृद्घजन समारोह का आयोजन कल 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से किया जाएगा और स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को वरिष्ठ व अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श देकर स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा।। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए क्षत्रिय बन्धु सेवा समिति के अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत, महासचिव प्रदीप सेंगर, कोषाध्यक्ष संजीव सेंगर (बूटी) तथा एसबीएम चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक जीपी सिंह ने बताया है कि क्षत्रिय बन्धु सेवा समिति के तत्वाधान में कल 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से गांव मितनपुर स्थित एसबीएम चिल्ड्रन एकेडमी के प्रांगण में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। जिसमें वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.एसपी सिंह आगरा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.दीपक सेंगर, डॉ. भूपेंद्र आर्य द्वारा विभिन्न रोंगों के रोगियों का परामर्श व परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर विशाल वृद्धजन सम्मान समारोह भी आयोजित होगा जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ वृद्धो को भी सम्मानित किया जाएगा।। उक्त शिविर एवं कार्यक्रम की व्यवस्था में संयोजक योगीश राजपूत ,कार्यक्रम व्यवस्थापक मनोज सेंगर अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं। जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता विनोद ठाकुर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के समस्त संबंधित रोगियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि शिविर में भारी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेकर शिविर का लाभ उठाएं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment