
हाथरस- 24 जनवरी। रेवेन्यू बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव आज तहसील सदर पर आयोजित किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं द्वारा अपने मत का प्रयोग कर नई कमेटी को चुना गया है।
तहसील सदर पर आज संपन्न हुए रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में सत्यप्रकाश वर्मा अध्यक्ष व अमित उपाध्याय महासचिव निर्वाचित हुए हैं। तहसील पर आज सुबह से ही अधिवक्ताओं में काफी जोश देखने को मिला। कुल 93 मतदाताओं में से 90 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश वर्मा को 48 मत तथा अशोक कुमार शर्मा को 42 मत प्राप्त हुए ।सत्यप्रकाश वर्मा 6 मत से विजयी हुए। महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा, जिसमें अमित उपाध्याय को 40 मत, ब्रजकांत बाबू को 30 मत तथा मदन मोहन गौड़ को 20 मत प्राप्त हुए और अमित उपाध्याय 10 मत से महासचिव पद पर विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती रेखा जैन को 51 मत व राजपाल सिंह पुनिया को 39 मत प्राप्त हुए और इस प्रकार श्रीमती रेखा जैन 11 मत से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुईं। चुनाव के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।। आज का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोस्वामी, जमुना प्रसाद शर्मा,अजय कुमार शर्मा की देखरेख में हुआ। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शशांक पचौरी एडवोकेट ने दी है ।









