नगला जहरू में गूंजा कबड्डी का रोमांच, रुदायन की टीम ने जीता खिताब

क्षेत्र के गांव नगला जहरू में राहुल प्रकाश और किसान नेता भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में तीन दिवसीय डे-नाइट विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आई 40 से अधिक टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देर रात तक चले मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देते हुए टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। प्रतियोगिता का अंतिम एवं फाइनल मुकाबला बॉबी क्लब रुदायन और बॉबी क्लब नगला लोका के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अंत में बॉबी क्लब रुदायन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं बॉबी क्लब नगला लोका की टीम दूसरे स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर खली चैधरी अजरोही की टीम ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे वीरेंद्र सिंह जाटव, शेरू पाठक, पत्रकार राहुल प्रकाश, किसान नेता भोला सूर्यवंशी और पुरुषोत्तम बाबू ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर माध्यम है। इस दौरान आयोजक टीम के सभी सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment