गीतांजलि इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

नगला ताल स्थित गीतांजलि इंटर कॉलेज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें बच्चों ने विभिन्न कार्रक्रम प्रस्तुत किए।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ वक्ताओं द्वारा चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देकर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने देश के प्रति त्याग, समर्पण और सेवा की जो मिसाल पेश की है, वह आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं ने भी चाचा नेहरू को श्रद्धापूर्वक याद किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने की और संचालन दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पंडित रामनिवास उपाध्याय, राजीव पाठक समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment