सिकंदराराऊ। कस्बा के ईदगाह रोड के सामने जी टी रोड पर बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कर ने भेलपुरी के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में भेलपुरी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया और धकेल क्षतिग्रस्त हो गई । आनन फानन में घायल को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि को कस्बा के मोहल्ला मटकोटा चूड़ी मार्केट निवासी भेलपुरी विक्रेता योगेंद्र गुप्ता पुत्र रामकिशन गुप्ता प्रतिदिन की भांति अपने ठेले को पंत चौराहे की ओर से घर ले जा रहा था। जैसे ही भेलपुरी विक्रेता ईदगाह रोड के सामने जीटी रोड पर पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो में उसमें टक्कर मार दी । हादसे में योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका ठेला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।









