ई रिक्शा पलटते ही बच्चों में मची चीख पुकाहादसे में आधा दर्जन बच्चे हुए घायलसिकंदराराऊ। कस्बा के जी टी रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने स्कूल के ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर ई रिक्शा आगे चल रहे बिरयानी वाले के ठेले से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ई रिक्शा एवं ठेला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। ई रिक्शा के पलटते ही उसमें सवार स्कूली बच्चों की चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगो ने आनन फानन में ई रिक्शा में फंसे बच्चों को बाहर निकाला । हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को उपचार के लिए नजदीक अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह कस्बा में स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल का एक ई रिक्शा बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। जैसे ही ई रिक्शा जीटी रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक मैक्स गाड़ी ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी । टक्कर के बाद ई रिक्शा अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे बिरयानी के ठेले से टकरा गया। जिससे ई-रिक्शा एवं बिरयानी का ठेला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा के पलटते ही उसमें सवार बच्चे मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे । बच्चों की आवाज को सुनकर लोग दौड़कर पहुंचे और लोगों ने तत्काल ई रिक्शा में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामई निवासी प्रवीन कुमार का 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक समेत आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। कार्तिक टैगोर इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा यूकेजी का छात्र है। घायल बच्चों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।









