बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, घायल

सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित गांव रामनगर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने शनिवार को बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीक अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।


रामनगर निवासी विजय सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि वह अपने पुत्र मोहित के साथ शनिवार सुबह करीब 9 बजे करीब बाइक पर सवार होकर नगला रति से सब्जी लेने को जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार पिता पुत्र गांव में स्थित ट्यूबेल के निकट पहुंचे ,तभी सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में घायल पिता पुत्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment