कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल

गांव नया नगला में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष की दो युवतियां लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव नया नगला में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज और मुंहबाद के के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए और एक दूसरे पर प्रहार करने लगे। घटना में एक पक्ष की नीलम पुत्री कन्हैया और शिवानी पुत्री पप्पू लाठी-डंडों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के दौरान मौे पर मची चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड जुट गई। लोगों ने हस्तक्षेप कर झगड़ रहे लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों ने ऐंबुलेंस 108 को फोन कर गांव में बुला लिया और दोनों घायल युवतियों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज गया। जहां चिकित्सकों गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल हाथरस जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment