बाइक सवार को पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल रेफर

गांव शाहपुर में गांव के ही दबंगों ने एक युवक से आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट कर दी। जिसमें युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामला संज्ञान में लेकर जांच कर रही है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार निवासी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा पुत्र महिपाल सिंह मडराक गांव से अपनी बाइक पर सवार होकर सासनी आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह अपने गांव शाहपुर के पास पहुंचा, तभी वहां खड़े एक व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई। यह कहासुनी देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गई, जिससे पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए, जिन्हें आता देखकर मारपीट कर रहे लोग वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके जरिए वे घायल को उपचार के लिए सीएचसी सासनी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही देदामई चैकी इंचार्ज एसआई यतेंद्र सासनी सीएचसी पहुंचे और घायल से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment