दुर्घटना में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित सरदलापुल के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुरभि पत्नी अवनीश कुमार निवासी गांव नगला भोज थाना बागवाला जिला एटा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 सितम्बर की सुबह 7:40 बजे करीब उसके पति बाइक पर सवार होकर घर से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही वह सरदलापुल के पास पहुंचे । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। एटा जिला अस्पताल में 23 सितंबर को उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment