विधेपुर में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्ष भिडे़ युवक घायल, सीएचसी में कराया उपचार

गांव विघैपुर में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड गये। घटना में एक युवक घायल हो गया। जिसका उपचार और डाक्टरी परीक्षण सीएचसी में कराया है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात गांव विधेपुर निवासी दीपक पुत्र कोमल अपने घर के पास घूम रहा था। तभी उसकी अपने ही गांव के अन्य व्यक्ति से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से थप्पड, लात घूंसे चलने लगे। जिसमें दीपक घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही दीपक के परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजनों को आता देख झगड़ा कर रहे लोग मौके से भाग गये। रात को ही परिजन दीपक को लेकर कोतवाली पहुुंचे जहां पुलिस को घटना की जानकारी दीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर घायल का सीएचसी में चिकित्सकीय परीक्षण काराने के बाद मामले की जांच में जुटी है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment