आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गांव बिजहारी के माजरा न्यू बिजलीघर काॅलोनी में अपने घर के बाहर घूम रहे व्यक्ति को सांड ने सींग मारकर पटक दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार मुहल्ला न्यू बिजलीघर निवासी मनवीर सिंह पुत्र जानकी प्रसाद गुरुवार की देर शाम अपने घर एक बाहर घूम रहा था। बताते हैं कि तभी पीछे से आए एक आवारा सांड ने सींग से उठाकर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजन घायलावस्था में मनवीर को सीएचसी लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।












