गांव बरसै में बच्चों के खेल-कूद के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जिसकी शिकायत एक दूसरे क खिलाफ कोतावली में की है।
कोतवाली में घटना की शिकायत करते हुए प्रथम पक्ष के गिरीश सिंह ने बताया कि दिनांक 6 सितंबर 2026 की शाम वह अपनी पत्नी राजवती के साथ खेत से लौट रहा था तभी नामजदों ने रोका और लात घूंसों से पीआ विरोध करने पर जब ग्रामीण एकत्र हुए तो उन्हें देखकर नामजद भाग जाने में कामयाब हो गये। वहीं दूसरे पक्ष के चरण सिंह ने अरोप लगाया है कि बच्चों के कबड्डी खेलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर शाम को प्रथम पक्ष के नामजद ने अपने पांच साथियों के साथ उसके घर आए और मारपीट की। चरण सिंह का आरोप है कि उसकी पत्नी गीता देवी तीन महीने की गर्भवती है नामजद ने उसके पेट में लात मारी जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और ब्लीडिंग हुई। पुलिस ने घायल महिला को सासनी सरकारी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल बागला भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों के की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया है।












