हाइटेंशन लाइन से टकराई मशीन ,मजदूर की हुई मौत : मशीन से धान की कटाई कर रहा था युवक

हसायन के गांव भरतपुर में हुआ हादसा

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव भरतपुर में मंगलवार को धान की कटाई कर रहा एक 18 वर्षीय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हार्वेस्टर मशीन ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और अचेत हो गया। आनन फानन में उसे उसके साथी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जनपद मैनपुरी के गांव लालूपुरा निवासी 18 वर्षीय राजकुमार पुत्र नीरज मजदूरी करने के लिए गांव भरतपुर आया था। मंगलवार शाम चार बजे करीब वह हार्वेस्टर मशीन से धान की कटाई कर रहा था। इस दौरान मशीन ऊपर होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट लगने से राजकुमार बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही बेहोश हो गया।


साथी मजदूरों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां शाम 6 बजे करीब उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment