दुर्घटना में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित गांव जाऊ नहर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पत्नी ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली हसायन में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रेनू पत्नी सुन्दर निवासी गांव कानीगढ़ी थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर हाल निवासी ग्रीन सिटी चौबे वाले फाटक के समीप मेण्डू रोड हाथरस ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 जुलाई की रात्रि 8 बजे करीब उसके पति अपने मित्र विनय प्रताप पुत्र यशपाल सिह निवासी गढ़ी एवरन थाना सादाबाद बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ से घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार जाऊ नहर के निकट पहुंचे । तभी हाथरस की ओर से तेज गति से आ रही कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से कार को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी ।

हादसे में बाइक सवार दोनों मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment