मकान में बेच रहा था अवैध देशी शराब, गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव पायदापुर में एक मकान में अवैध देशी शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।


एसआई देवेंद्र पाल सिंह अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि गांव पायदापुर में एक युवक अपने मकान में अवैध देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम श्रीपाल पुत्र घनश्याम निवासी गांव पायदापुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 37 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment