सासनी में हाईवे पर लगाए गए ब्रेकरों से परेशान स्थानीय लोगों ने जब अफसरान से शिकायत की तो प्रशासनिक अफसरों ने एनएचआई से बात कर मार्ग में बने गतिअवरोधकों को हटवाने हेतु जांच के बाद उन्हें हटवाने का कार्र शुरू किया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व एनएचएआई ने आगरा अलीगढ राजमार्ग पर कई जगह ब्रेकर लगाए थे। इन ब्रेकरों के कारण भारी वाहनों के गुजरने पर आसपास के मकानों में तेज कंपन होता था। स्थानीय लोगों का कहना था कि लगातार कंपन से कई मकानों की दीवारों में दरारें आ गई थीं। लोगों ने इस समस्या को लेकर प्रशासनिक अफसरान की ड्योढी पर माथा पटका तो अफसरान ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एनएचआई अफसरान से जांच कराई। जांच के बाद ब्रेकर हटाने के आदेश दिए। ब्रेकर हटाए जाने से हाईवे के पास रहने वाले लोगों ने राहत महसूस की है। लोगों ने प्रशासन के इस कदम पर खुशी जताई है।












