कस्बा में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। आनन-फानन में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता का कस्बा में मायका है जहां उसने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त सेवन किया। परिजन भी महिला द्वारा विषाक्त सेवन करने के कारणों को नहीं बता पाए। विषाक्त सेवन के बाद जब महिला की हालत बिगड़ी और इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आनन-फानन में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सासनी सीएचसी डॉ नितिन कुमार ने बताया कि एक महिला जिससे विषाक्त का सेवन किया था। उसको पर प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक होने के कारण उससे जिल अस्पताल रेफर कर दिया।












