समामई में अस्थाई गौ आश्रय निर्माण कार्य का सीडीओ ने लिया जायजा,

गांव समामई में बनाए जा रहे अस्थाई गौ आश्रय स्थल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति को परखने के लिए गुरुवार की दोपहर मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से मुआयना किया और वहां मौजूद संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की कड़ी हिदायत दी।
गुरूवार को निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गौ आश्रय स्थल पर संरक्षित किए जाने वाले गोवंशों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को परखते हुए गौशाला परिसर में गोवंशों को मिलने वाले हरे चारे, पशुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा उनके ठंड व धूप से बचाव के प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई। उन्होंने गौशाला के केयरटेकर और अन्य देखरेख करने वाले कर्मचारियों को मौके पर ही जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गोवंशों की सेवा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस उच्चस्तरीय जायजे से संबंधित महकमे में सक्रियता बढ़ गई है और निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment