सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में मंगलवार को एक जहरीले सर्प ने एक 15 वर्षीय किशोरी को डस लिया । जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी । आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । किशोरी की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन सीएचसी से उसके शव को वापस गांव ले गए।
बताया जाता है कि गांव दौलतपुर निवासी मिंटू की 15 वर्षीय पुत्री कल्पना मंगलवार की सुबह घर में कार्य कर रही थी। इस दौरान उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे किशोरी अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। परिजन उसके शव को अपने साथ गांव वापस ले गए। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।










