सिकंदराराऊ । कासगंज रोड पर रविवार की रात्रि को ट्रक व राजस्थान रोडवेज बस की हुई टक्कर में बस के चालक ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुभाष चंद्र जाट पुत्र भगवान सहाय जाट निवासी गाँव जवानपुरा थाना भावरु जिला कोतपुतली बहरोड़ (राजस्थान) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह राजस्थान रोडवेज बस का चालक है। 27 सितंबर की रात्रि 10 बजे करीब वह रोडवेज बस में सवारी बैठाकर बरेली से अजमेर जा रहा था । जैसे ही वह कासगंज रोड स्थित सददलापुल के निकट पहुंचा। तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए रोडवेज बस में टक्कर मार दी ।
हादसे में वह और बस में सवार यात्री घायल हो गए। हादसे में बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










