नामजद ने मां बेटे को पीटा

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला गौसगंज में नामजद ने मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मोहल्ला गौसगंज निवासी लता देवी पत्नी डिगम्बर लाल शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 28 सितम्बर की सुबह 6 बजे करीब मोहल्ले का ही राहुल पुत्र संजय यादव बेवजह उससे गाली गलौज करता हुआ आया। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उस पर व उसके 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस पर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। जिससे मां बेटे लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment