युवती को फुसलाकर ले गया युवक

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री 20 सितंबर को घर से बाजार जाने की कहकर गई थी। देर शाम तक युवती घर नहीं लौटी। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि युवती को जितेंद्र कुमार पुत्र महावीर निवासी गांव गोकुलपुर जिला एटा अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment