सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला मटकोटा में मंगलवार को उस समय खलबली मच गई ,जब महिला थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को एक घर पर दबिश दी। किंतु पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी भाग जाने में सफल रहे। बाद में पुलिस वापस लौट गई ।
बतादें कि मोहल्ला निवासी एक विवाहिता ने महिला थाना हाथरस में दहेज उत्पीड़न एवं दुष्कर्म करने का प्रयास व छेड़छाड़ का आरोप लगाते पति समेत आधा दर्जन ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई। मंगलवार की दोपहर को महिला थाना पुलिस ने मोहल्ला मटकोटा में दबिश दी। पुलिस की दबिश से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला थाना पुलिस द्वारा दी गई दबिश की चर्चाओं का बाजार लोगों के बीच गर्म रहा।











