सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोचा

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कस्बा के जी टी रोड स्थित क्रीड़ा स्थल के पास से एक सट्टेबाज को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर जेल भेजा है।


एसआई रामनरेश सिंह अपने हमराहों के साथ कस्बा में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक युवक क्रीड़ा स्थल के निकट खड़े होकर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम हसीन पुत्र मजीद निवासी मोहल्ला मटकोटा थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 180 रुपए नगद एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment