अवैध देशी शराब समेत युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव नारई के गेट के निकट से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।


एसआई विजय कुमार अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध देशी शराब लेकर क्षेत्र के गांव नारई के गेट के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम विष्णु पुत्र उदयभान निवासी गांव नारई बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment