दुर्घटना में बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव टीकरी खुर्द के निकट एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


क्षेत्र के गांव भटीकरा निवासी सचिन पुत्र पप्पू निवासी भटीकरा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 24 अगस्त की शाम 7:30 बजे करीब उसके पिता साइकिल पर सवार होकर अपनी बेटी के यहाँ गांव मानिकपुर जा रहे थे । जेसे ही वह गांव टीकरी खुर्द में स्कूल के पास पहुंचे । तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment