सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कलाँ में रंजिश के चलते नामजदों ने देवर भाभी को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव टीकरी कलाँ निवासी महेन्द्र शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पुत्र धीरज को गाँव के सुरेन्द्रपुरी, विनोदपुरी पुत्रगण राजवीर पुरी, संजीव पुरी उर्फ करुआ पुत्र रमेश पुरी, रमेशपुरी पुत्र राजवीर पुरी पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। जब धीरज ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उनकी पुत्रवधू वंदना शर्मा पत्नी नीरज शर्मा को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










