सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी अपने साथ घर में रखी नगदी एवं स्वर्ण आभूषण भी ले गई । किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को गांव का ही विक्रम सिंह पुत्र पप्पू 18 सितम्बर की रात्रि 11 बजे करीब अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है । युवती को भगाने में गांव के ही पप्पू पुत्र भूदेव, राजकुमार पुत्र श्यामलाल का सहयोग है। युवती घर में रखी 50 हजार की नगदी एवं लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।











