हाथरस। जनपद में राष्ट्रवादी जन स्वाभिमान यात्रा का कल 29 सितम्बर को आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य यूजीसी तथा एससी/एसटी एक्ट से संबंधित अपनी आपत्तियों और मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से रखा जायेगा। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) ने इस यात्रा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।। राष्ट्रवादी जन स्वाभिमान यात्रा का यात्रा मार्ग हतीसा (मथुरा रोड), कलेक्ट्रेट तक यात्रा के दौरान संबंधित विषयों पर अपनी बात रखते हुए प्रतिभागी कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यात्रा के उपरांत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
आयोजकों द्वारा यात्रा के माध्यम से कई विषयों पर अपनी मांग एवं आपत्तियां शासन के समक्ष रखने की बात कही गई है, यूजीसी से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग।एससी एसटी एक्ट से संबंधित प्रावधानों पर अपनी आपत्तियों एवं सुझावों को सरकार तक पहुंचाना।संबंधित कानूनों एवं नीतियों पर व्यापक सार्वजनिक एवं संवैधानिक चर्चा की मांग शामिल है।
यात्रा काे समर्थन देने वालों में राम पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा,ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष विजय पाठक,जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा,जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय आदि ने कहा है कि सभी वर्गों के अधिकारों, समानता और सामाजिक सौहार्द से जुड़े विषयों पर संवाद की आवश्यकता है।सरकार से ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर विचार करने का अनुरोध किया है।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) की ओर से पार्टी के जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय ने कहा है कि संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और संबंधित विषयों पर जनसंवाद की प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाएगा।











