सहपऊ। उत्तर मध्य रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 31 वर्षीय मयंक नारायण तिवारी के रूप में हुई है, जो दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय में अध्यापक थे।
मृतक मयंक नारायण तिवारी पुत्र संतोष तिवारी मध्य प्रदेश के मेहर जिले के लोखरी गांव के रहने वाले थे। वह रात के समय ट्रेन से अपने गांव वापस जा रहे थे।उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि युवक का शव महरारा गांव के पास मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान उसके रिश्तेदारों ने कोतवाली पहुंचकर की है।











