डीएम ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

हाथरस। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम के दरवाजों की सील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोली गई तथा वेयरहाउस में सुरक्षित भंडारित मशीनों का अवलोकन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में भडारित सभी ईवीएम एवं वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित हैं और यहां 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात रहते हैं। निरीक्षणोपरांत भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किये।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक कार्य प्रमुख बीजेपी सुनील वर्मा एडवोकेट, समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, जिला सचिव सीपीआईएम श्याम सिंह, बीएसपी जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी, जिलाध्यक्ष आप राकेश कुमार गौतम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment