दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत, रिपोर्ट


सिकंदराराऊ । एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के निकट 18 जून को एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी । हादसे में दूसरे ट्रक चालक की मौत हो गई । मृतक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सत्यपाल सिंह पुत्र मायाराम उर्फ महाराम निवासी विरायमपुर थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 18 जून की सुबह 6 बजे करीब उनका भाई सुग्रीव फरीदाबाद से ट्रक लेकर कोलकाता जा रहा था । जैसे ही वह गांव बिलार के समीप पहुंचा । तभी एक तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई सुग्रीव गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ट्रक चालक को तलाश करने में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment