हाथरस। शहर के आगरा रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल में आज शिक्षक दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया।। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के अवसर पर विद्यालय के संस्थापक नन्नूमल गुप्ता जी, चेयरमैन ए.पी. सिंह , डायरेक्टर प्रदीप सेंगर , प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र शर्मा तथा डिसिप्लिन इंचार्ज सचिन अग्निहोत्री उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को मंच पर आमंत्रित कर उन्हें ट्रॉफी एवं पटका भेंट कर उनके समर्पण, परिश्रम एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन निमिषा शर्मा एवं यतीस पचौरी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के हाईस्कूल, कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए विभिन्न कक्षाओं में अध्यापन कार्य किया। विद्यार्थियों ने स्वयं शिक्षक बनकर यह अनुभव करने का प्रयास किया कि एक शिक्षक अपने दैनिक जीवन में किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करता है तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कितनी मेहनत, धैर्य और जिम्मेदारी के साथ कार्य करता है। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षक के महत्व और उनके समर्पण को समझने का अवसर मिला।विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों के लिए विशेष भोजन एवं रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह, सम्मान और आत्मीयता से भरपूर रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को भी आकार देते हैं। शिक्षक का योगदान समाज और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर समर्पण और मेहनत की सराहना की।कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए किया गया।












