ग्रामीण अंचलों में भी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। देर रात तक चले भजन-कीर्तन के दौर औंर घंटे-घड़ियालों की गूंज से पूरा इलाका धर्ममय हो उठा।
विशेष रूप से गांव रूदायन के श्री राधागोपाल श्री राम चैक मन्दिर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यहां भक्तों ने अर्धरात्रि तक श्री कृष्ण नाम का भव्य जागरण किया। गायक कलाकारों और भजन मंडलियों की संगीतमय प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। ग्रामीण अंचलों के अन्य प्रमुख मंदिरों में संध्या होते ही मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सज उठे।

जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजे, मंदिरों में घंटे-घड़ियाल, शंख ध्वनि और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों के साथ बाल गोपाल का प्राकट्य हुआ। श्रद्धालुओं ने कान्हा को झूले में झुलाया और महाआरती के बाद पंजीरी व फलहार का प्रसाद वितरित किया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन व जागरण में श्री केशव दास जी महाराज, श्री राम दास महाराज जी, दयाल दास बो मनोज शास्त्री, अनिल शास्ती, विमल तिवारी, डाक्टर महेश, नैना, अमरीश मिस्त्री, राहुल, कन्हैया, लोकेन्द्र, कान्हा, छोटू, शीलू, सौरभ, नमन, चमन, रजत, राजन, लवकुश, तुषार आशा देवा, गुड्डी देवी, शनी देखी, अनुराधा कोशिक सहित अनेक श्रद्धालु व भक्तगण उपस्थित रहे।











