दयानंद बाल मंदिर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

कस्बा में आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल मंदिर में शिक्षक दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. अमित भार्गव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शनिवार को आयोजित कार्रक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि बच्चे की पहली गुरु मां, दूसरे पिता और तीसरे शिक्षक होते हैं, जो उनके भविष्य की नींव मजबूत करते हैं।

उन्होंने शिक्षक और गुरु के अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि शिक्षक किताबी ज्ञान देता है, जबकि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाकर चरित्र निर्माण करता है। इस अवसर पर बच्चों ने लघु नाटिकाओं, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा बच्चों को मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम में आर्य समाज के मंत्री वेद प्रकाश भार्गव, जगदीश प्रसाद शर्मा, योगेश वार्ष्णेय, अमन भार्गव, प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा, ऊषा गुप्ता, साक्षी वर्मा, पूनम कुमारी, संध्या दयाल, काशी और रिया गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment